दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर प्रतिभा खोज सम्मान के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। श्री दुर्गा पूजा महोत्सव समिति मसौली कटरा के तत्वावधान में दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर प्रतिभा खोज सम्मान के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
आयोजक अमित कुमार पटेल द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया पर्यावरण, पारिस्थितिकी तंत्र सामान्य अभिरुचि व स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में जनसहभागिता विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम , देवेंद्र वर्मा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का वर्मा, पल्लवी वर्मा अव्वल रहें, कविता लेखन में कल्याणी गुप्ता प्रथम स्थान के साथ अव्वल रहीं, पोस्टर श्रजल सोनी सौम्या पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कुर्सी दौड़ जान्हवी शर्मा कृष्ण यादव, अंश यादव ने प्रथम स्थान के साथ अव्वल रहे। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिभाओ को पुरुस्कार देकर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया तथा कहा ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रो मे छिपी प्रतिभाओ मे निखार आता है तथा उनमे ऊर्जा जागृति होती है।

इस मौक़े पर आयोजक अमित कुमार पटेल, सहयोगी, पप्पू सोनी, अर्जुन कुमार, श अंकित वर्मा, पवन कुमार, रतन कुमार, रत्नेश वर्मा, विंदेश्वरी वर्मा, अभिनव सैनी, विद्या प्रसाद यादव तथा समिति के वरिष्ठ सदस्य, श्री देवी शंकर सोनी, राजकुमार सोनी उपस्थित रहे।

Don`t copy text!