रामलीला के शुभारंभ से पूर्व बैंड बाजों और काली अखाड़ों के साथ श्री गणेश शोभा यात्रा निकाली गई

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। रामलीला के शुभारंभ से पूर्व बैंड बाजों और काली अखाड़े के साथ श्री गणेश शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान गणेश की आरती उतारी।

रामलीला कमेटी अध्यक्ष संतोष गांधी ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और रामलीला मैदान से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा नवादा, कोतवाली, मुख्य बाजार चौराहा, पठान टोला, तहसील गेट, बिसौली बस स्टैंड होती हुई वापस रामलीला मैदान में पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभा यात्रा में सबसे आगे धार्मिक धुनें बिखेरता बैंड, उसके पीछे करतब दिखाते काली अखाड़े के कलाकार और सबसे पीछे बग्घी पर आसीन भगवान गणेश मौजूद थे। शोभायात्रा में प्रबंधक अतुल सक्सेना फौजी, अंबरीश वर्मा, पीयूष माहेश्वरी, चन्द्रपाल शाक्य, सुमित सक्सेना, देवेन्द्र प्रजापति, हर किशोर सागर, राम खिलाड़ी प्रजापति, उज्जवल बाल्मीकि, पुष्पेन्द्र कुमार, प्रतोष कुमार, सचिन आदि का विशेष सहयोग रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!