दर्दनाक हादसा:- स्कूल बस और वैन की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर और दो बच्चों की मौत, कई घायल अस्पताल में मची चीख पुकार,डीएम व एसएसपी घटना स्थल पर पहुंचे
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। जनपद के म्याऊं थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूल बस ड्राइवर और दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक बच्चे घायल बताए गए हैं। कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या की बढ़ सकती है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, हादसा बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस और स्कूल वैन की टक्कर होने की वजह से हुआ है। डीएम व एसएसपी घटना स्थल पर पहुंच गए है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

