प्लाट में खड़ा टेंपो चोरी, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। एक व्यक्ति का घर के पास प्लाट में खड़ा टेंपो चोरी हो गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जरीफ नगर थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी सत्येंद्र कुमार नगर के मोहल्ला अकबराबाद में रहते हैं। उनका कहना है कि 29 अक्टूबर की रात उनका टाटा मैजिक टेंपो घर के पास खाली पड़े प्लाट में खड़ा था। रात में अज्ञात चोर उनका टेंपो चोरी कर ले गए। सुबह उन्हें चोरी का पता चला तो उन्होंने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!