किराए को लेकर विवाद, युवक का सिर फोड़ा दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। ट्रेक्टर ट्राली के किराए को लेकर हुए विवाद में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित की ओर से दो सगे भाइयों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।कोतवाली क्षेत्र के गांव परसोना निवासी वीरेंद्र पुत्र करन सिंह का कहना है कि वह बाहर रह कर मेहनत मजदूरी करता है। गांव में खेती बाड़ी है। इसे वह बटाई पर कराता है। 23 की शाम करीब सात बजे वह गांव के ही वीरेंद्र यादव पुत्र रामचन्द्र की ट्रेक्टर ट्राली से धान निकलवा कर घर लाया था। वीरेंद्र उसके पांच कट्टा धान जबरन ले जाने लगा। जब उसने कहा कि तुम्हारी ट्रैक्टर ट्राली में धान रखे हैं। कल बेचकर किराया दे दूंगा। इसी बात पर आरोपित अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर लोहे की राड निकालकर सिर में मार दी। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने वीरेंद्र और उसके भाई महेंद्र के खिलाफ मारपीट और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!