सीएचसी अधीक्षक के छापे से हड़कंप

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडगांव के निकट एक फर्जी तरीके से संचालित ब्लड सैम्पल कलेक्शन पर सीएचसी अधीक्षक के छापे से हड़कंप मच गया । जांच पड़ताल में जहां पर न तो कोई प्रशिक्षित डॉक्टर था न ही कोई अन्य जिम्मेदार स्टाफ मौजूद था। सीएचसी बडगांव से मात्र 100 मीटर की दूरी पर संचालित ब्राइट डायग्नोस्टिक सेंटर (कलेक्शन सेंटर) का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान कलेक्शन सेंटर पर मरीजों के बैठने की उचित व्यवस्था, डस्टबिन और न ही सैंपल रखने के लिए फ्रिज इत्यादि न उपलब्ध होने पर कड़ी फटकार लगाई। कलेक्शन सेंटर मात्र एक दुकान की तरह संचालित पाया गया। सेंटर पर मौजूद युवक ने अपना नाम आफताब अली बताया।जिन्होंने सीएचसी अधीक्षक से कलेक्शन सेंटर संचालित करने की बात स्वीकार की। निरीक्षण के दौरानआफताब अली ने बताया कि मेरे पास सैम्पल कलेक्शन की कोई डिग्री नही है। जिस पर सीएचसी अधीक्षक ने कलेक्शन सेंटर को नोटिस जारी कर चार दिवस के अंदर मूल प्रमाण पत्र के साक्ष्यों सहित उपस्थित होने को कहा है। यदि उक्त समय सीमा तक कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए तो यह माना जाएगा कि आपके पास चिकित्सा व्यवसाय करने हेतु वैध चिकित्सा शिक्षक प्रमाण पत्र उपलब्ध नही कर सके तो कलेक्शन सेंटर के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर दी जायेगी।

Don`t copy text!