जैदपुर के स्टाल की राजधानी में धूम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की शोभा बढ़ा रहा है जैदपुर का एस0एम0 हैण्डलूम
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी
लखनऊ। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यतिा विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग द्वारा दिनांक 03.11.2023 से 11.11.2023 तक आयोजित होने वाले हरकरघा एवं वस्त्र उत्पाद जो राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ है जिसमें जैदपुर, बाराबंकी की निवासिनी श्रीमती आलिमा बानो ने अपने उत्पादों की प्रदर्शित कर रही हैं, जिससे इस कार्यक्रम में इनके द्वारा निर्मित उत्पादो को यहां पहुंचने वाले लोग एक ही बार में पसंद कर रहे हैं। आलिमा बानो महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य राजधानी में पहुंचकर प्रदेश भर की महिलाओं को जागरूक कर रही है और आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाने के लिए महिलाओं व युवतियों को अच्छा संदेश दे रही हैं। मालूम हो कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस समागम में दूर दराज की काफी महिलाएं आई हैं।

मालूम हो कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, ओ0डी0ओ0पी0 प्रकोष्ठ, उ0प्र0 निर्यात भवन, प्रथम तल 8, केन्द्र रोड, कैसरबाग, लखनऊ द्वारा श्रीमती आलिमा बानो को प्रोत्साहित किया गया है। जिसके लिए श्रीमती बानों ने केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ किया तथा सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा भी गई है। श्रीमती बानो ने बताया कि जब से भाजपा सरकार बनी है तब से महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों में भारी कमी आई, है सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं महिलाओं को ही समर्पित है, इन सबमें महिलाओं व बालिकाओं को टोल फ्री नम्बर 112, 1090, 1076, 1073 तथा अन्य नम्बरों के बारे में जानकारी दी तथा महिला सशक्तिकरण, वूमेन हेल्पलाइन, पर छेड़छाड़ या किसी तरह की अश्लील हरकत होने पर या मुश्किल होने पर शिकायत कर सकती है। मिशन नारी शक्ति सुरक्षा एवं सम्मान, अभियान के अन्तर्गत, दहेज भू्रण हत्या लैंगिक उत्पीड़न आदि के अलावा महिला अपराध व उनके अधिकार से जुड़े मुद्दों के बारे में बेबाकी से अपनी राय दिया।

