उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के निर्देशानुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के तत्वाधान में
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। जनपद न्यायालय परिसर में स्थित केन्द्रीय सभागार में भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा बदायूँ द्वारा जागरूकता शिविर आयोजन किया गया है। उक्त शिविर का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायू, श्री पंकज कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित आये।
उक्त शिविर में चीफ मैनेजर, मैन ब्रान्च, बदायू श्री पी० पी० सिन्हा, डिप्टी मैनेजर आर०बी०आo बदायूँ साह अहमद, बदायूं एस०बी०आई० लाइफ ट्रेनर श्री योगेश एस०बी०आई० लाइफ बिजनेश डेवलपमेंट मैनेजर आदि उपस्थित रहे।
उक्त शिविर में समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, वादकारीगण द्वारा भारतीय स्टेट बैंक द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के वारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी जिसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं- श्रीमती सारिका गोयल द्वारा बताया गया कि इस शिविर से न केवल न्यायिक अधिकारीगण वल्कि न्यायालय के कर्मचारीगण इस योजना संबंधी लाभार्जन भारतीय स्टेट बैंक में अपना बैंक खाता खुलावाकर पा सकते है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

