दिल्ली से रामलला के दर्शन के लिए जा रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। बेपरवाह स्कूली बस चालक के कारण शनिवार की सुबह लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सफदरगंज चौराहे पर हुए सड़क हादसे मे दिल्ली से रामलला के दर्शन के लिए जा रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
शनिवार की सुबह पायनियर स्कूल की बस जैदपुर से बच्चो को लेकर हाइवे को पार कर बदोंसराय की ओर जा रही थी कि लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही कार नंबर डी एल 8 सी एल 7788 की जोरदार टककर हो गयी जिसमे रामलला के दर्शन के लिए जा रहे कुनाल पुत्र मनीष कुमार, अंकुश पुत्र अनिल वर्कवाक अभिषेक पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी जनपुरी हावडी नई दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गये तथा बस के दरवाज़े पर खडे बस परिचालक राजीव कुमार पुत्र मिश्री लाल निवासी आवास विकास कालोनी बाराबंकी का भी पैर क्षतिग्रस्त हो गया जिसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

