बदायूं। म्याऊं थाना अलापुर क्षेत्र के चौकी म्याऊं क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी निवासी भूरे पुत्र नेतराम की पानी के गड्ढे में डूबकर मौत हो गई बताते है कि भूरे शराब पीने का बहुत आदि था दिन रात दारू पीने के लिए इधर उधर दुकानदारों से दस बीस रुपए मांग मांग कर शराब पीता था बीती शाम वह घर से निकल गया था तो शराब पिए लोगो ने देखा भी था उसके बाद वह उसावां रोड पर अपने गांव के पास गया था तो लोग कयास लगा रहे है कि वह शौच करने गया होगा कि रोड किनारे पानी भरे गड्ढे में पैर फिसल गया तो उसी गड्ढे में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई होगी जब सुबह लोग शौच को गए तो देखा कि उक्त शब बिचपुरी निवासी भूरे का है तो उसके भाईयो को सूचना दी खबर पाकर चौकी प्रभारी म्याऊं राकेश सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया मृतक दो भाई थे मृतक की शादी भी नही हुई थी परिजन उसका पी एम नही कराना चाहते थे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

