मसौली बाराबंकी। रविवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्रवासियो ने शाम को महालक्ष्मी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की और देर रात आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। लोगों ने अपने घरों को बिजली की रंगबिरंगी झालरों मिट्टी के दीयों से घरों को रोशन किया।
क्षेत्र के कस्बा जैदपुर, उधौली,दादरा, मसौली बांसा, बड़ागांव, सहादतगंज, अनूपगंज, सैदनपुर, सफदरगंज, रसौली, भयारा, त्रिलोकपुर, बिन्दौरा सहित ग्रामीण अंचलों मे रविवार की सुबह से दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। लोगों ने मोबाइल पर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही महिलाओं के साथ घरों को सजाने और खरीदारी करने में जुटे रहे। क्षेत्र की प्रमुख बाजारों एव चौराहे दिनभर रोशन रहे। खासकर मिठाई, झालरों एव आतिशबाजी की दुकानों पर भारी भीड़ रही। महिलाओं ने घरों में कई तरह पकवान बनाए और आंगन में लाल-गुलाबी, सफेद रंगों से रंगोली सजाई। शाम को सुख-समृद्धि दायिनी देवी महालक्ष्मी का घर-घर पूजन किया गया। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा।
( किसानो ने जगाई खेतो की कोनिया अधिक उपज की कामना )
रविवार को सुरज ढलने से पूर्व किसानों ने अपने अपने खेतो मे पहुंच कर कोनियों मे आग जलाकर ईश्वर से अधिक अन्न पैदावार की कामना की तथा खेतो के चारो कोंनो पर दीप जलाकर धरती माता को प्रणाम किया।
Related Posts

