बंदर से टकराई बाइक,तीन लोग घायल

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। उझानी, बरेली आगरा हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति चोराहे पर बाईक के सामने बंदर आने से बाइक डिसबैलेंस होने से गिर गई। इससे बाइक सवार तीन घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव ललेई निवासी मंजीत ओर उसके पिता रामकिशोर व बहन अनुष्का के साथ बाइक से कछला से अपने गांव जा रहे थे। सामने बंदर आने से बाइक फिसल गई जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!