राज्यपाल ने किया” जनजाति गौरव दिवस” का आगाज पीएम के कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रहे मौजूद
शमीम अंसारी
लखीमपुर खीरी। खीरी जिले के सुदूरवर्ती सीमावर्ती जनजातीय क्षेत्र के ग्राम धुसकिया में “जनजाति गौरव दिवस” का आगाज हुआ, जिसका शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के किया।

जनजाति गौरव दिवस” कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पलिया हवाई पट्टी उतरी यहां से कार्यक्रम स्थल धुसकिया पहुंचि । गवर्नर ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनिस के साथ मिलकर कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया और विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। बालिकाओं ने स्वागत गीत एवं थारू महिलाओं ने थारू होली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। इसके बाद विभिन्न लाभार्थियों को योजनाओं की सौगातें दी। इसके बाद झारखंड में आयोजित पीएम के प्रोग्राम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी, सुनी। कार्यक्रम का संचालन सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने किया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनजाति के उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम के उद्बोधन को आप सभी ने पूरे मन से सुना है। पीएम ने आप सभी के सामने महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी योजनाओं को रखा है, अब अफसरों की जिम्मेदारी है कि इस अभियान के जरिए आदिवासी भाई बहनों तक योजनाओं को लेकर पहुंचे। हमारी और प्रधान की समेकित जिम्मेदारी है। 05 वर्ष पूर्ण करने वाले बच्चों को उंगली पड़कर स्कूल तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि पीएम ने आज के भाषण में जिक्र किया कि पीएम ने आदिवासी भाइयों का नमक खाया है, जिसे वह आज अदा कर रहे हैं। कठिन परिस्थितियों में थारू जनजाति पूरी सूझबूझ और ताकत से काम कर रही है, यदि उन्हें सहायता मिलेगी तो वह बहुत आगे जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि इस क्षेत्र के बच्चों को अच्छे विद्यालयों एवं हॉस्टलों में 15 दिनों के लिए भेजें ताकि वह वहां के तरीकों से अवेयर हो सके।
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने बिरसा मुंडा की जन्म जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा जनजाति भाई बहनों की स्वतंत्रता संग्राम में जो भूमिका रही, उसे रेखांकित करने के उद्देश्य से सरकार ने न केवल संग्रहालय बनाया बल्कि देश में 10 नए संग्रहालय बनाकर सबको उनसे अवगत कराने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा आप देश के आदि निवासी हैं। पीएम ने देश की राष्ट्रपति के रूप में पहली आदिवासी महिला को चुना। संवैधानिक रूप से वह देश की प्रथम नागरिक है। पीएम ने “मन की बात” के 100 एपिसोड में करीब 25 बार जनजातियों का जिक्र करते हुए उनकी भूमिका को रेखांकित किया। आपकी जीवन शैली सबको प्रेरित, प्रोत्साहित करती है। जनजाति के समग्र विकास के लिए पीएम ने कई योजनाएं चलाई। जनजातीय समूह एवं संस्कृति के विकास के लिए पीएम आदर्श आदि ग्राम योजना शुरू की। उन्होंने जनजाति विकास के लिए किए गए नए प्रावधानों एवं बजट में बढ़ोतरी का विस्तृत जानकारी दी।
अंत में अपर मुख्य सचिव (नियुक्ति/ कार्मिक/कृषि) देवेश चतुर्वेदी ने वासिंदो से इस कार्यक्रम से जुडने का आवाह्नन किया।
पीएम ने किसानों के खातों में भेजी पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी। डीडी कृषि अरविंद मोहन मिश्रा ने बताया कि इस योजना के तहत खीरी के 04 लाख 18 हजार 604 किसानों के खातों में 2000 प्रति किसान की दर से कुल 83 करोड़ 72 लाख की धनराशि ऑनलाइन उनके खातों में अंतरित किए गए।

