मिर्च की फसल में कीटनाशक दवा लगाने से फसल हुई बर्बाद दवा विक्रेता के विरुद्ध थाने में दी तहरीर

मुकीम अहमद अंसारी

 

बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के गांव टैहरा निवासी दिनेश पुत्र खंदारी सिंह ने थाना उघैती में कीटनाशक दवा विक्रेता के विरुद्ध दी तहरीर बताया है कि 15 दिन पूर्व में प्रार्थी के घर विनोद पुत्र परमवीर निवासी नांगलिया मुतालिका फत फतनपुर थाना जरीफनगर घर पहुंचा और कहने लगा कि वह कृषि से संबंधित दवा बेचता है और दवाइयां के बारे में जानकारी देने लगा प्रार्थी से कहने लगा कि अपने खेत में खड़ी मिर्च की दवाई ले लो मिर्च बहुत अच्छी पैदा होगी जिस पर प्रार्थी ने₹1500 की दवा ले ली प्रार्थी ने अपने खेत में खड़ी मिर्च की फसल में जब दवा लगे तो उसकी मिर्च की फसल दवा लगते ही मुरझाने लगी और पूरी फसल नष्ट हो गई जिसकी शिकायत प्रार्थी ने दवा विक्रेता विनोद से की तो प्रार्थी से दवा विक्रेता कहने लगा दवा लगाने के बाद पहले फसल ऐसी हो जाती है 10 15 दिन के बाद फसल अच्छी हो जाएगी समय बीत जाने के बाद प्रार्थी की पूरी फसल नष्ट हो गई विद्यार्थी ने थाना उघैती में दवा विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई हेतु तहरीर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!