जिलाधिकारी एवं स्थानीय विधायक दिनेश रावत ने किया चीनी मिल का उद्घाटन

शमीम अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

बाराबंकीः 16 नवम्बर। जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार एवं स्थानीय विधायक माननीय श्री दिनेश रावत ने तहसील हैदरगढ़ स्थित बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड इकाई में गन्ना पेराई सत्र 2023-24 का आज शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मिल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार उपरान्त पूर्ण विधि विधान से हवन पूजन के पश्चात डोगा में गन्ना डाल कर पेराई सत्र का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार ने गन्ना पेराई सत्र के शुभारम्भ के उपरान्त बैलगाड़ी लेकर आए हुए किसानों के बैलों को टीका किया तथा माला पहनाकर पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को अंगवस्त्र भेंट किए तथा बाल्टी सहित अन्य उपहार भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गन्ना किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए, इसे सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि गन्ने की तौल समय से की जाए।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार ने तहसील हैदरगढ़ स्थित टिशू कल्चर लैब का अवलोकन किया, जहां पर उन्होंने गन्ने की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात कृषि विज्ञान केन्द्र का भी निरीक्षण किया। वहाॅ पर मीटिंग सभागार में कुर्सियों की संख्या कम होने पर सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में उन्हें प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए, उन्होंने कहा कि अन्य उपकरण, सामान आदि का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया जाए ताकि उसे उपयोगार्थ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने धान की प्रजाति, आम की प्रजाति सहित शिमला मिर्च, अरहर, मशरूम, सहित बकरी पालन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी डा0 शैलेश सिंह से तालाबों में जलकुम्भी हटवाने के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया।

Don`t copy text!