अपर जिलाधिकारी न्यायिक उप जिला अधिकारी सिरौली गौसपुर तहसीलदार के कोटवा रजिस्टर कार्यालय का किया वार्षिक मोआएना कर्मचारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
शमीम अंसारी बाराबंकी
बाराबंकी।अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर तहसीलदार के कोर्ट तथा रजिस्टार कार्यालय, संग्रह अनुभाग राजस्व लिपिक पटल का वार्षिक मुआएना किया एंव सम्बंधित पटलों के कर्मचारियों को आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।मंगलवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक इन्द्रसेन ने उपजिलाधिकारी की कोर्ट तहसीलदार कोर्ट के साथ साथ संग्रह अनुभाग रजिस्टार कार्यालय राजस्व लिपिक तथा नजारत अनुभाग का का वार्षिक मुआएना किया एंव सम्बंधित पटलों के कर्मचारियों को आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।इस मौके पर उपजिलाधिकारी मो0 शम्स तबरेज खान तहसीलदार बैशाली अहलावत अमित कुमार, फैसल, सचिन निगम राजस्व लिपिक आदि उपस्थित रहे।

