बदायूं। बिसौली के.बी.हिंदी सेवा न्यास व डॉ.मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास बिसौली द्वारा 9वें अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।आर.के.इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में 5 साहित्यकारों को ₹5000, 1 साहित्यकार को₹3000 ,15 साहित्यकारों को ₹2100 एवं 35 साहित्यकारों को ₹1100 शाल,सम्मानपत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ.मिथिलेश दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि यू.एस.ए.से पधारे इंद्रजीत शर्मा,विशिष्ट अथिति नेपाल के प्रो.देवीपंथी,डॉ.ओम
प्रकाश सिंह,डॉ.महेश दिवाकर रहे। संचालन डॉ.नितिन सेठी व अतुल कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। वाणी वंदना रमा वर्मा श्याम ने की।अथितियों का स्वागत व संक्षिप्त परिचय न्यास के अध्यक्ष डॉ.सतीश चंद्र शर्मा ‘सुधांशु’ ने किया, न्यास का वार्षिक प्रतिवेदन न्यास के सचिव आशीष कुमार शर्मा व आशुतोष कुमार शर्मा ने प्रस्तुत किया।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

