बदायूं के युवक का किच्छा के होटल में फंदे से लटका मिला शव

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बदायूं के युवक का किच्छा के होटल में फंदे से लटका मिला शव।

बदायूं के मोहल्ला नेकपुर निवासी युवक का शव किच्छा नैनीताल के एक होटल में फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोडा है। बदायूं के थाना सिविल लाइन के मुहल्ला नेकपुर निवासी जगत सिंह यादव 30 का फंदे पर लटकता शव वहां के आशीर्वाद होटल से बरामद कर परिजनों को सूचना दी है। बीती रात जगतसिंह ने आशीर्वाद होटल किच्छा में एक रूम लिया। आज सुबह दरवाजा ना खुलने पर मेनेजर ने पुलिस को सूचना दी, दरवाजा तोड़ने पर शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि वह बागपत की एक कंपनी में नौकरी करता है, वहां के दो लोगों ने रुपयों का गबन कर उस पर आरोप लगा दिया। इसी से तंग होकर आत्महत्या कर रहा हूं।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!