हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए राधा रानी के : परम पूज्य पंकज कृष्ण शास्त्री !

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

टिकैतनगर, बाराबंकी:-* चारों धाम की यात्रा के पश्चात नगर पंचायत टिकैतनगर में देवी दयाल कसौधन, अमरजीत कसौधन व रंजीत कसौधन सपरिवार की ओर से सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसके द्वितीय दिवस में श्रीधाम वृंदावन से पधारे आकाशवाणी प्रवक्ता परम पूज्य श्री पंकज कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा कि भगवान की कथा हर किसी को प्राप्त नहीं होती। इस कलयुग में श्रीमद् भागवत साक्षात श्रीहरि का रूप है। श्रोताओं के अंदर जिज्ञासा और श्रद्धा होनी चाहिए। परमात्मा दिखाई नहीं देता है, वह हर किसी में बसता है। उन्होंने कहा कि भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है। कथा सुनने से कष्ट दूर हो जाते हैं। कथाव्यास ने राजा परीक्षित की कथा सुनाई और कहा कि कथा का श्रवण कर यदि मनुष्य आत्मचिंतन कर उस पर अमल करे जीवन का अर्थ ही बदल जाएगा। साथ ही श्री गोकर्ण के प्रादुर्भाव की भी कथा सुनकर सभी श्रोता मंत्र मुक्त और भाव विभोर हो गए। इस प्रमुख अवसर पर आयोजक देवीदयाल कसौधन , नगर अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद गुप्ता, श्री कृष्ण कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक संतोष कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता बिल्लू अखिलेंद्र कुमार गुप्ता, बाल जी गुप्ता, शिवकुमार सेठ, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!