सुबह टहलने को निकलीं महिला लालकुआं एक्सप्रेस की चपेट में आई

बदायूं। उझानी सुबह सुबह घर से टहलने को निकलीं एक महिला की सुबह 7 बजे के करीब कासगंज लालकुआं एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर आने पर घर में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी एमजीपी इंटर कालेज के रिटायर्ड प्रवक्ता हरीबाबू की पत्नी उषा रानी ( 55) सुबह टहलने निकलीं गोशाला फाटक से स्टेशन की तरफ रेलवे लाईन के किनारे आ रही थी। कि पीछे से आई ट्रेन संख्या 05369 कासगंज लालकुआं एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ओर कोतवाली पुलिस ने पहचान करा कर परिजनों को खबर की। तो घर असमय मौत की खबर सुनकर सब सन्न रह गऐ।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

