एक दिसम्बर को शिक्षक संघ करेगा विरोध प्रदर्शन

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 1993 से कार्यरत तदर्थ शिक्षकों को प्रदेश सरकार द्वारा हटाने के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ में शिक्षा निदेशक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने संगठन की बैठक में कहा कि 25 वर्ष की लंबी सेवा के बाद इन तदर्थ शिक्षकों को हटाना गलत हैं।सरकार को इनका विनियमतिकरण करना चाहिए। उन्होंने एक दिसम्बर के प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों से भाग लेने की अपील की।
बैठक में जिला मंत्री आलोक पाठक,राकेश कुमार शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष श्याम लाल यादव सतेंद्र यादव,सुलेखा सिंह, रामेश्वर पांडेय,नन्हे लाल वर्मा,शेलेन्द्र सिंह आदि थे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!