बदायूं। अपने भाई व बहन की शादी का रिश्तेदारों को कार्ड देने आऐ संभल के युवक की बाईक को अज्ञात वाहन ने रोंद दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज कर परिजनों को सूचना दी है। जानकारी के अनुसार जनपद संभल के गांव भगवतपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार 25 पुत्र परमेश्वर अपने भाई जिसकी शादी 9,व बहन की शादी 13 दिसंबर को होगी। उन दोनों के शादी के कार्ड देने अपने रिश्तेदार बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली के यहां बीती रात आया। रात को रूकने के बाद सुबह बाईक से वापस जा रहा था कि मोड पर अज्ञात वाहन ने रोंद दिया जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने धर्मेन्द्र के शव को जिला मुख्यालय भेज दिया है व कार्ड देखकर परिजनों को सूचना दी है। परिवार के सदस्य भी बदायूं पहुंच गये होंगे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

