धर्मेंद्र यादव ने कहा आज देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई चरम पर है,

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आज सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय,गाँधी नगर,बदायूँ पर आयोजित की गई, बैठक में पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए,संचालन अहमद परवेज़ “बबलू” ने किया।

बैठक को मुख्य अथिति के रूप में संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई अपने चरम पर है,पिछले दिनों पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए,इन प्रदेशों में भाजपा को बहुत अधिक नुकसान होता हुआ साफ दिख रहा है,वहां हुई वोटिंग से भाजपा नेताओं की नींद उड़ गयीं हैं।उत्तर प्रदेश की जनता भी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व भाजपा नेताओं के झूठ से बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है।2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव के हाथों का इतना मजबूत कर देगी कि बिना समाजवादी पार्टी की भागीदारी से केंद्र में कोई सरकार नही बन सकेगी।

अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट संशोधन का कार्यक्रम चल रहा है,पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि अपने अपने बूथ पर अधिक से अधिक वोट बनवा ले और फर्जी वोटों को कटवा दें।2019 कि लोकसभा चुनावों में भाजपा द्वारा विभिन्न प्रकार के षड्यंत्रों के आधार पर छल पूर्वक हमको हराया गया था परंतु इस बार पार्टी का एक एक कार्यकर्ता भाजपा नेताओं के छल कपट का मुंहतोड़ जवाब देने के लिये तैयार है।उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का हर पदाधिकारी अपने-अपने गाँव तथा वार्ड स्तर तक जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करे तथा आमजनता की हर प्रकार की परेशानियों में उनके कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष के लिये तैयार रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!