माफियाओ द्वारा खनन किये जाने पर इण्डियन पासी समाज के कार्यकर्ताओं में आक्रोश

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। पासी समाज के अंतिम शासक राजा गंगाबख़्श रावत के क़िले के ध्वंशावशेष मे दबँग माफियाओ द्वारा खनन किये जाने पर इण्डियन पासी समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज रावत के नेतृत्व में पासी समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौक़े पर पहुँच कर आक्रोश व्यक्त किया । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आये सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कि यह पासी समाज की धरोहर है इसे कुछ लोगों द्वारा मिटाए जाने हेतु मिट्टी उठाकर समतलीकरण करके खेत बनाने का प्रयास किया गया है । जिसे क़तई बर्दस्त नहीं किया जाएगा । प्रदेश अध्यक्ष राम सहाय ने कहा कि क़िले की मिट्टी को ले जाने हेतु किए गए रास्ते को चिन्हीकरण कर उसे रास्ते को लिंक रोड से जोड़ने का कार्य शासन द्वारा कराया जाये । कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त प्रशासन को उपज़िलाधिकारी नवाबगंज को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज रावत, प्रदेश अध्यक्ष राम सहाय, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, ज़िलाध्यक्ष सत्यनाम रावत, ज़िला उपाध्यक्ष देशराज रावत, इण्डियन पासी समाज के संस्थापक राम नरेश रावत के सुपुत्र अरुण रावत, जगतजीत सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Don`t copy text!