साँई पी0 जी0 कॉलेज के छात्र हर्षित ने 100 मीटर की दौड़ में द्वतीय स्थान प्राप्त किया
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी
फतेहपुर, बाराबंकी। डॉ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साई पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें बी0 ए0 प्रथम वर्ष के छात्र हर्षित ने 100 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर इंटर यूनिवर्सिटी खेल में अपना स्थान बनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक विपिन राठौर, प्राचार्य आशुतोष राव, डॉ0 दिनेश शुक्ला एवं अंश्वेंद मोहन जायसवाल ने सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के खेल प्रशिक्षक दीपक कुमार वर्मा एवं सतपाल धीरज कुमार के नेतृत्व में टीम के सभी खिलाड़ी निरंतर विश्वविद्यालय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से श्रीकांत धीरेंद, सचिन, ललिता, दीक्षा मौर्य, अंजुली, अरुण वर्मा के साथ साथ-साथ कई खिलाड़ी विभिन्न खेलों में निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

