स्थानीय नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जहां देखो वहीं गंदगी का अंबार जाम नालियों एवं बजबजाते कूड़े के ढेर से सड़ांध एवं बदबू के कारण नागरिकों का खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है ऐसे में डेंगू जैसी बीमारी का भय बना हुआ है।
ऐसे में सरकार के स्वच्छता सफाई अभियान को बड़ा झटका लग रहा है।
जैदपुर स्थानीय नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जहां देखो वहीं गंदगी का अंबार। जाम नालियों एवं बजबजाते कूड़े के ढेर से सड़ांध एवं बदबू के कारण नागरिकों का खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान को जैदपुर में बड़ा झटका लगा है। वार्ड रईस कटरा में कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता है नगर पंचायत कार्यालय से कोई भी सर्वे करने भी नहीं निकलता जब सभासद नगर पंचायत को फोन कर के अवगत करते हैं तभी नगर पंचायत को जानकारी मिलती है नगर पंचायत कार्यालय में बराबर हाजरी चढ़ती रहती है और पैसों में बंदरबांट होता रहा है इस में सफाई ठेकेदार भी सामिल है। लिपिक टेक्स कलेक्टर प्रदीप कुमार व अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार भी इस पर मौन धारण करते नजर आ रहे हैं। सभासद ताहिर अंसारी ने नगर पंचायत के कर्मचारी दिनेश कुमार व चैयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम को इस की सूचना भी दी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड रईस कटरा के नगरवासियों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि लाखों खर्च करने के बाद भी नगर की सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा।

