सहसवान: तहसीलस्तरीय दिव्यांग बच्चों की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन नगर के पन्नालाल इंटर कॉलेज में किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान और दहगवां ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे दिव्यांग बालक बालिकाओं की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एआरपी राजन यादव, खालिद कुरैशी, नरेंद्र सिंह और दहगवां एआरपी मोहसिन खान ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए दिव्यांग बालक बालिकाओं की प्रतिभाओं की सराहना की गई।
दिव्यांगता के स्पेशल एजुकेटर अमित सक्सेना, ओमप्रकाश, विमल कुमार ने बच्चों को स्पर्श कर पहचानने, फर्राटा दौड़, कुर्सी दौड़, सुलेख प्रतियोगिताओं में शामिल किया। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, जीतू माहेश्वरी, उदयप्रताप, आशीष जौहरी, प्रमोद कुमार, शक्ति, तनुज मिश्रा प्रदीप आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

