ग्रामीणों को चालू एव बचत खाता सहित खुदरा मियादी जमा अभियान के प्रति जागरूक किया गया ।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। केनरा बैक शाखा मसौली के तत्वाधान मे मंगलवार को ग्राम भग्गापुरवा मजरे रहरामऊ मे ग्राहक सेवा गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणों को चालू एव बचत खाता सहित खुदरा मियादी जमा अभियान के प्रति जागरूक किया गया ।
शाखा प्रबंधक नितिका पंकज ने ग्राहकों को बैंक खाता खोलने, आधार कार्ड से लिंक करने, कैशलेस लेनदेन, हिम पैसा एप, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लेनदेन, बचत, पीएमजेडीवाई और पीएमएसबीवाई आदि के बारे में जानकारी दी। बैंक से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए बैंकिंग लोकपाल में शिकायत कैसे दर्ज करें इसकी भी जानकारी दी।
इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा सहित बैंक के ग्राहक मौजूद थे ।

