सभासदों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा अनिमिताओं की डीएम से की शिकायत।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। नगर पालिका परिषद सहसवान के वार्डो के दर्जनों सभासदों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया है कि सम्पूर्ण नगर में जल निगम द्वारा नगर में भूमिगत बिछाई जा रही पाइप लाइन मानक के अनुरूप नही डाली जा रही ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए तारकोल सड़के कटर मशीन से काटने की जगह जेसीबी का प्रयोग किया जा रहा है जबकि भूमिगत पाइप लाइन स्टीमेट के अनुसार लाइन डालने की गहराई एक मीटर निर्धारित है।

 

मगर ठेकेदार द्वारा आधा मीटर की गहराई में पाइप लाइन डालकर खाना पूर्ति की जा रही है नगर की सड़कें खोदकर उल्टा सीधा बंद किया जा रहा है जिसके चलते नगर की सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है जिससे राहगीरों को निकलने पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है दर्जनों राहगीर गिरकर भी घायल हो गए है। इंटरलॉकिंग के सड़को पर ठेकेदार द्वारा टूटी ईटो का प्रयोग किया जा रहा है आरोप है शिकायत करने पर ठेकेदार का मैट सतेंद्र ने कहा कि हम सभी अधिकारियों को पैसा देकर ही काम कर रहे है। हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता है। आरोप है नगर के वार्ड 8 मोहल्ला काज़ी में मस्जिद गुलाम अली शाह से विशन बाल्मीकि के मकान तथा ठेकेदार द्वारा तीस हजार ईट गायब कर दी टूटी सड़के हादसे रोज़ को दावत दे रही है।

सभासदों की माँग है नगर में भूमिगत पड़ रही पाइप लाइन की जांच कराकर मानक के अनुरूप लाइन डलवाई जाए।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!