सचिव श्रीमती सारिका गोयल के निर्देशन में सफल अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा जनपद में मुख्यालय स्तर पर एवं तहसील स्तर पर नवीन 50 पराविधिक स्वयं सेवकगण का चयन विज्ञापित पदों के सापेक्ष चयन समिति द्वारा साक्षात्कार के उपरान्त आज दिनांक 06.12.2023 को सफल अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया। इसी क्रम में सभी चयनित पराविधिक स्वयं सेवकगण की सूची जनपद न्यायायल, बदायूं की वेवसाइट पर अपलोड कर दी गयी है। इसके अतिरिक्त उक्त सूची कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गयी है।
सर्वसम्बन्धित सूचित हों।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

