मसौली बाराबंकी।विकास खण्ड मसौली की ग्राम सिसवारा स्थित दिगंबरनाथ मंदिर मे चल रहे नव दिवसीय संगीतमय रुद्रात्मक हनुमंत महायज्ञ एव वेदांत संत सम्मेलन की रामकथा के अंतिम दिन की कथा पूर्ण आहुति एव भंडारे के साथ समाप्त हुआ कथवाचक पंडित ओमप्रकाश टिपाठी ने श्री राम विवाह की कथा भाव पूर्वक सुनाई राम-सीता विवाह की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

यज्ञाधीश श्री विनोदाचार्य महराज की अध्यक्षता मे चल रहे महायज्ञ मे कथावाचक ने कहा कि सीता जी माता गौरी की पूजा के लिए फुलवारी से फूल तोड़ने जाती हैं। उसी फुलवारी में भगवान श्रीराम के दर्शन होते हैं। सीताजी की नजर श्रीराम पर पड़ती है तो वह मोहित हो जाती हैं। दूसरी तरफ भगवान राम को सीताजी के पैरों में पहने गए नूपुरों की आवाज मोहित करती है। माता गौरी की पूजा करते समय सीता जी अपने वर के रूप में श्रीराम को मांगती हैं।
कथावाचक ने राम विवाह के दृश्य का रसपान कराते हुए श्रोताओं को बताया कि राजा जनक गुरु विश्वामित्र के साथ राम व लक्ष्मण को धनुष यज्ञशाला ले गए। यहां देश-विदेश के राजा सुंदर सिंहासनों पर विराजमान थे। राजा जनक ने अपनी प्रतिज्ञा के बारे में सभी को अवगत कराया कि जो इस धनुष को तोड़ेगा उसके साथ सीताजी का विवाह होगा। सभी राजाओं ने बारी-बारी से धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।निराश राजा जनक को देखकर विश्वामित्र का इशारा पाकर भगवना श्रीराम धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाते हैं और धनुष टूट जाता है। इसके बाद श्रीराम व सीताजी एक-दूसरे के गले में वरमाल डाल देते हैं।श्रीराम विवाह की कथा सुन भक्त हुए भावविभोर हो जाते है।
महायज्ञ के अंतिम दिन क्षेत्र के सैकड़ो भक्तो ने भगवान दिगंबरनाथ की परिक्रमा कर हवन पूजा मे भाग लिया तथा मंदिर परिसर मे आयोजित भंडारे मे सैकड़ो साधु संतो के साथ भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ग्राम सिसवारा सहित मसौली, बड़ागांव, बांसा, गुरेला, धरौली, करपिया, नसीरनगर, चंदनपुर, बुधवारा, आदमपुर, हरीपुरवा , नेवला करसंडा, शेरपुर आदि गांवो के सैकड़ो भक्तो ने भाग लिया।
इस् मौक़े पर यज्ञाधीश श्री विनोदाचार्य महराज ने भक्तो को आशीर्वाद वचन देते हुए यज्ञ के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर धन्यवाद दिया। भंडारे मे पुजारी शिवकुमार वर्मा, किशोरीलाल, पंकज वर्मा, प्रवीण कुमार मिश्रा, आशीष वर्मा करपिया ओमकार यादव, वंशराज वर्मा, अरविन्द वर्मा, पिंटू वर्मा, दिलीप कुमार, अवधराम गुप्ता, श्यामचरण गुप्ता, रीशी यादव, अशोक रावत, जगदीश रावत, आदि लोग मौजूद रहे।

