पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर की गयी पैदल गश्त सुरक्षा भरोसा का दिलाया गया एहसास

शमीम अंसारी बाराबंकी

बाराबंकी दिनांक 08.12.2023 को जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 बीनू सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार पाठक, थाना कोतवाली नगर व महिला थाना के पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त कर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा आमजनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया।

Don`t copy text!