बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारिजात शिक्षण संस्थान के निकट बाराबंकी से अयोध्या की ओर तेज रफ्तार मे जा रही प्राइवेट बस ने साईकिल सवार एक वृद्ध को बुरी तरह कुचल दिया जिससे वृद्ध की मौक़े पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बस को कब्जे मे लेते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

थाना क्षेत्र के ग्राम प्यारेपुर सरैया निवासी 58 वर्षीय रामसरन रावत पुत्र बुधराम शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे साईकिल से सफदरगंज चौराहे पर स्थित ग्रामीण बैंक को जा रहा था पारिजात शिक्षण संस्थान के निकट हाइवे पर बने कट को जैसे ही पार कर वृद्ध सफदरगंज की ओर मुड़ा था कि बाराबंकी की ओर से तेज रफ्तार मे आ रही प्राइवेट बस नंबर यूपी 78 एच टी ने साईकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी और साइकिल सवार बस के नीचे आ गया बस युवक को कुचलता हुआ भाग निकला जिसका पीछा कर एक कार चालक ने सफदरगंज जैदपुर मार्ग से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Don`t copy text!