सहसवान। बड़रिया 10 दिसम्बर ‘‘शाकाहार के बिना सदाचार सम्भव नहीं है और सदाचार के बिना अच्छे समाज के निर्माण की कल्पना करना भी निरर्थक है। अतः अच्छे समाज के निर्माण के निमित्त विगत 27 अगस्त 2023 से जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा से 11 जनपदीय व 108 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध आध्यात्मिक-वैचारिक जनजागरण यात्रा लेकर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं युग महापुरुष बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी पूज्य पंकज जी महाराज विभिन्न जिलों में सत्संग सन्देश सुनाने के उपरान्त 108 दिनों के अंतिम दिनों में 105वें पड़ाव पर कल सायंकाल सहसवान ब्लाक के ग्राम बड़रिया-बक्सर के बीच मैदान पर पधारे। स्थानीय भाई-बहनों तथा बच्चों ने समस्त काफिला यात्रियों का पुष्पवर्षा तथा बाजे-गाजे के साथ भावपूर्ण स्वागत किया। आज दोपहर में 12 बजे से सत्संग समारोह का अ ायोजन हुआ। अपने सत्संग प्रवचन में पंकज जी महाराज ने कहा कि गुरु की महिमा अनन्त है। गुरु के बिना इस संसार की कोई विद्या नहंी सीख सकते तो गुरु के बिना भवसागर से पार कैसे जा सकते हैं? तीन लोक नौ खण्ड में गुरु से बड़ा न कोय करता करै, न कर सकै, गुरु करै सो होय। यहाँ तक कहा गया है कि गुर्रु ब्रह्मा, गुर्रु विष्णु, गुर्रु देवो महेश्वरः गुरु साक्षात् पारब्रह्म तस्मैं श्रीगुरुवे नमः। ऐसे समर्थ गुरु जब भाग्य से मिल जाते हैं तो हमें यह समझाते हैं कि इसी मनुष्य शरीर में प्रभु को पाने का एक दरवाजा है जिसको तीसरा तिल, ज्ञान चक्षु, शिव नेत्र कहते हैं। ऐसे भेदी गुरु ही अपनी दया करके कलयुग की साधना सुरत, शब्द योग (नाम योग) का मार्ग देकर जीवों से साधना कराके भवसागर से पार कर देते हैं। क्योंकि यह कलयुग है इसमें मानव की आयु सीमा घटकर मात्र 100 वर्ष ही रह गई, उसमें भी अशुद्ध खान-पान के कारण अल्प आयु में भी मृत्यु होने लगी है। हमारे गुरु महाराज परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने इसीलिये शाकाहार पर विशेष जोर दिया और कहा कि यदि शरीर को, परिवार को, समाज को सुखी देखना चाहते हो तो शाकाहार को अपनाना जरूरी है। शाकाहार के अभाव में ही इन्सानों का चरित्र पतन हो गया। इन्सान दुनियां के ऐशो इशरत शराबों, कबाबों में फंस गया इसी में सुख ढूढ़ने लगा। अब उसे यही होश नहीं रहा कि क्या अच्छा और क्या बुरा है? आँखों में मां, बहन, बेटी की पहचान खतम हो गई। जबकि चरित्र ही इन्सानों की सबसे बड़ी पूंजी है। इसीलिये सभी धार्मिक लोगों से, समाज सेवियों से, शुभ चिन्तकों से अपील है कि अच्छे समाज के निर्माण में अपना-अपना सहयोग प्रदान करें। लोगों को शाकाहारी-सदाचारी बनायें, शराब छुड़ायें।

शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। उन्होंने आगामी 20 से 24 दिसम्बर तक जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में आयोजित होने वाले 75वें पावन वार्षिक भण्डारा सत्संग मेला में आने का निमन्त्रण दिया।
इस अवसर पर जयगुरुदेव संगत बदायूं के जिलाध्यक्ष उपदेश सिंह, ब्लाक अध्यक्ष पप्पू शर्मा, नेत्रपाल सिंह, रामजीत, इन्द्रपाल, भूरे सिंह, हरनेश सिंह, सहयोगी संगत सीतापुर के तह. अध्यक्ष गजराम वर्मा, देशराज सिंह यादव, धर्मराज यादव, राम प्रताप, शेर सिंह आदि उपस्थित रहे।
जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव हेतु ग्राम कौल्हाई (इण्डियन पेट्रोल पम्प के सामने) के लिये प्रस्थान कर गई। जहाँ कल (आज) दिन के 12 बजे से सत्संग समारोह आयोजित है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

