हैदरगढ़ बाराबंकी। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरा नगर लाकडाउन रहा इस बीच जनता को कोई सम्स्या न हो इस लिये प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में सभासद व व्यापारी नेताओं की एक बैठक आहूत हुई जिसमें प्रभारी निरीक्षक द्वारा जनप्रतिनिधि वह व्यापारी नेताओं से जनता को समस्या ना हो इस संबंध में सुझाव मांगा गया जिसमें सब की आम राय बनी कि सभासद गण हर वार्ड में चार चार व्यक्तियों को नियुक्त करेंगे जिनका मोबाइल नंबर वार्ड के हर व्यक्ति के पास होगा नियुक्त किए गए व्यक्ति लोगों के आर्डर पर आवश्यक वस्तुएं उनके आवास पर पहुंच आएंगे इसके अलावा व्यापारी नेताओं द्वारा नजदीकी दुकानदारों की सूची भी प्रशासन को उपलब्ध कराई गई। बैठक में मौजूद बतौर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि करुणा नामक बीमारी हमारी जागरूकता से ही समाप्त हो सकती है थोड़ा वक्त यदि हम परेशानी का सामना कर लेंगे तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद शुक्ला अरुण कुमार शुक्ला सभासद रामगोपाल यादव ठाकुर ओमप्रकाश सिंह चैहान अय्यूब कुरैशी उमर हाशमी, राजू अवस्थी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार, पत्रकार लवकुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

