बदायूं। बिसौली कस्बा सैदपुर में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगरैन सहित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नौली हरनाथपुर में आयुष्मान भवःयोजना के अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम के बदलाव की वजह से मेले में अधिकतर मरीज़ ज़ुकाम बुखार खासी के रहें। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं दवा वितरण की गई। इस मौक़े पर सीएचसी अधीक्षक डॉ जुनैद मेहंदी, डाक्टर इमरान मिर्ज़ा, अनूप कुमार, डॉक्टर संजय यादव डॉक्टर फरहा, दुर्गेश, एम अली आदि स्टाफ मौजूद रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

