बाराबंकी।बंकी ब्लॉक अंतर्गत पड़ने वाले जहांगीराबाद सी एच सी की हालात बद से बत्तर मरीज को नहीं मिल पा रहा सही इलाज प्रभारी निरीक्षक डॉक्टर भटनागर की लापरवाही का मामला आया सामने करोड़ों रुपए की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीराबाद में डॉक्टर के स्टाफ की कमी कहा जाए या सीएचसी प्रभारी डॉक्टर भटनागर की लापरवाही कहा जाए डॉक्टर भटनागर का समय से ड्यूटी पर ना आना आम बात है तथा अपने कमरे में दरवाजा बंद करके ओपीडी के समय स्टाफ के साथ बैठकर चाय नाश्ता अक्सर होता रहता है जबकि मैरिज बाहर बैठे अपनी अपनी बारी का इंतजार किया करते हैं कई बार लोगों ने इसका विरोध भी किया तब जाकर ऐसी हालत में कुछ सुधार आई प्रभारी निरीक्षक कभी किसी से सीधे मुंह बात नहीं करते है अक्सर मरीजों से कह देते हैं कि यह दवाई हमारे पास उपलब्ध नहीं है अगर स्टाफ की बात की जाए तो जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के स्टाफ की बहुत ज्यादा कमी है मात्र 5 से 6 लोग ही इस बड़ी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थिति देखी जा सकती है सुबह 10:00 से खुलने के बाद 2:00 बजे अपराह्न तक ही ओपीडी चलती है जबकि जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी का होना अति आवश्यक है आखिर जिले का स्वास्थ्य विभाग जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर क्यों ध्यान नहीं दे रहा है जबकि प्रभारी निरीक्षक की कई बार शिकायतें समाचार पत्रों में प्रकाशित भी हो चुकी हैं स्वास्थ्य मेले को लेकर प्रभारी निरीक्षक की जमकर भद हुई थी और कई समाचार पत्रों ने इस खबर को प्रमुखता से छापा भी था अब देखना यह है ऐसे प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ मुख्य विकास अधिकारी किस प्रकार का एक्शन लेते हैं
Related Posts

