हरियाली पर आरा चला रहे हैं वन माफिया

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

टिकैतनगर बाराबंकी कोतवाली दरियाबाद अंतर्गत खत्रीपुर गांव मे हरे जामुन के दर्जनों पेड़ों पर वन माफियाओं ने चलाया आरा।
एक तरफ भाजपा सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए धुआंधार वृक्षारोपण करा रही है तो वहीं वन माफिया स्थानीय पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से धुआंधार हरे भरे पेड़ों पर आरा चलवा रही है।इस समय जिले में वनमाफिया बड़े स्तर पर सक्रिय हो गए है। इनका आतंक इतना बढ़ गया है कि वे वन कर्मचारियों की मिलीभगत से बेशकीमती हरे-भरे जामुन के पेड़ों
को काटकर उठा ले गए।
वहीं दूसरी है और सूत्रों की माने तो कोतवाली टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम बासौगापुर मैं हरी शीशम काट कर उठा ले गए दूसरी और ग्राम हसौर व कस्बा इचौली में हरे भरे पेड़ काटे गए इतना ही नहीं पुलिस गस्त के बावजूद भी वन माफिया हरे-भरे जामुन के करीब एक दर्जन पेड़ काट कर उठा ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक इन पेड़ों की के अनुमानित लागत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं वन विभाग व पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारी वन माफियाओं को बचाने में जुट गए हैं। अब देखना यह है कि वन विभाग इस पर क्या कार्यवाही करती है।

Don`t copy text!