किसानों का धरना तीसरे दिन जारी

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। मेसर्स जयशंकर कोल्ड स्टोरेज लक्षबर बजहा के गेट पर भारतीय किसान यूनियन का चल रहा अनिश्चचित कालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कल होने वाले रक्तदान शिविर मे किसानो से भाग लेने की अपील करते हुए कहा यदि कल तक समस्या का हल नही किया गया तो 16 दिसंबर को किसान यूनियन के सैकड़ो कार्यकर्ता किसानो के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए पैदल कुच करेंगे ।
बताते चले कि लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम लक्षबर बजहा मे स्थित मेसर्स जयशंकर कोल्ड स्टोरेज मालिक ने बिचौलिए से मिलकर किसानों का आलू बेच लिया है और जब किसान पैसे की मांग करते है पैसा देने मे आनाकानी करते है। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले गत 12 दिसंबर से धरना दिया जा रहा है लेकिन प्रशासन के कानो मे जु नही रेग रहा है। प्रशासन की अनदेखी के चलते सैकड़ों किसान कड़ाके की ठंड मे गेट पर पड़े हुए है। धरने के तीसरे दिन कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि प्रत्येक माह मे 15 तारीख को होने वाले रक्तदान शिविर में भाग लेने के बाद 16 दिसंबर को सैकड़ों किसानों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए कुच करेंगे।
आज के धरने मे प्रदेश सचिव उत्तम वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा, रामानंद वर्मा,उपाध्यक्ष लायकराम, शांतिभूषण, ओमप्रकाश, जागेधवर चौधरी, सिरौलीगौसपुर तहसील अध्यक्ष डा0 राम सजीवन वर्मा, रामसेवक रावत,. ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा, सिद्धौर ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद कुमार, हरिराम पाल,रामानंद सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

Don`t copy text!