सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पर महिला नसबंदी कैंप लगाया गया

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  पर आयोजित महिला नसबन्दी कैम्प में चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर प्रशान्त त्यागी के नेतृत्व में व चिकित्सा अधीक्षक सहसवान की स्वास्थ्य टीम के सदस्य सैय्यद अशफाक अली, कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी,फ़राज़ खान,उजमा,स्वालेहा,उमैर,लक्ष्मी रानी जैन,पूनम अग्निहोत्री,अलीशा,आकांक्षा सिंह,राधा,सोनी पीटर,निधि भारती, कृष्ण कुमार, सलीम, प्रदीप ,अर्जुन , नवीन, नदीम व समस्त आशा व आशा  संगिनी के विशेष सहयोग से कुल93लाभार्थी पंजीकृत हुए व 85 लाभार्थी नसबन्दी से लाभान्वित हुई। ये नसबन्दी कैम्प अब तक ऐतिहासिक रहा है विगत माह में आयोजित कैम्प में भी 50 महिला लाभार्थी लाभान्वित हुई ।

इस उपलब्धि पर जनपद बदायूं के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर प्रदीप वार्णेय भी चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर प्रशान्त त्यागी व उनकी पूरी टीम की सराहना किये व इतना अधिक महिला नसबन्दी होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान चर्चा में रहा।

 

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!