घर से नाबालिक पुत्री को भगाकर ले जाने की तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। थाना कोतवाली सहसवान के बेसवाडा क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने घर से नाबालिक पुत्री को बहलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दि है l

थाना कोतवाली में लिखी गई नाम जो रिपोर्ट में नाबालिक पुत्री के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री तथा परिवार के लोग सभी सो रहे थे तभी 3:00 बजे के लगभग घर के पास कुछ लोगों के आपस में वार्ता करने की आवाज सुनाई दी जिस पर उसने परिवार वालों को उठाकर घर से बाहर देखा तो लोग चर्चा कर रहे थे मैं घर में देखा तो मेरी नाबालिक पुत्री घर से नदारत थी जिस पर रात में ही मैं और मेरे परिजन उपरोक्त आरोपी समीर के घर पहुंचे तथा उन्हें बताया कि वह उनकी नाबालिक पुत्री को सोते से घर से जबरन भाग कर ले गया है जिस पर समीर के परिजनों ने पीड़ित नाबालिक पुत्री के पिता तथा परिजनों के साथ गाली गलौज मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी दी जिस पर पीड़ित पिता ने समीर पुत्र शम्मी साने आलम पुत्र समीर तारिक पुत्र सगीर निवासी ग्राम नदयाल के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 363 504 506 मैं नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!