गाड़ी में मिला होम्योपैथिक चिकित्सक का शव

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दादरा गांव के निकट रात्रि से खड़ी कार मे निजी प्रेक्टिस करने वाले होम्योपैथिक चिकित्सक का शव बरामद हुआ। मृतक चिकित्सक नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शुक्लाई के रहने वाले थे तथा सुजागंज मवई मे क्लिनिक चलाते थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शुक्लाई निवासी डा0 मो0 कफ़ील पुत्र मो0 नासिर अली पेशे से होम्योपैथिक चिकित्सक हैं तथा सुजागंज मवई जनपद अयोध्या में निजी प्रेक्टिस करते है डा0 कफील प्रतिदिन अपनी सिफ्ट वीडीआई कार नंबर यूपी 41 यु 4377 से आते जाते थे। गुरुवार को नित की भांति डा0 कफील अपने क्लिनिक के लिए निकले थे तथा रात्रि 8 बजे तक घर वापस ने लौटने पर पत्नी बुशरा खातून ने फोन किया तो मोबाइल आफ था। पति की तलाश मे जुटी पत्नी बुशरा ने नातेदारी एव रिस्तेदारियो मे पता किया लेकिन पता न चलने पर अपने भाई अब्दुल रहमान निवासी कस्बा फतेहपुर के साथ तलाश मे जुटी थी तभी देर शाम करीब 5 बजे सफदरगंज पुलिस द्वारा सूचना मिली कि डा0 कफील का शव ग्राम दादरा के निकट उमा फिलिंग पम्प के निकट खड़ी कार मे है। भाई अब्दुल रहमान के साथ मौक़े पर पहुंची मृतक की पत्नी ने शव की शीनख्त की। मौक़े पर मिले मृतक के मोबाईल की बैटरी खत्म होने के कारण स्विचऑफ था। तथा गाडी मे की गयी उलटी की गंदगी पड़ी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

( सफदरगंज पुलिस की हाइवे पेट्रोलिंग के बाद भी 20 घंटे तक लावारिस खड़ी रही कार )
लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित उमा फिलिंग पेट्रोल पंप के निकट फुटपाथ पर खड़ी कार करीब 20 घंटे तक लावारिस खड़ी रही इस दौरान सफदरगंज पुलिस पुरी रात्रि एव दिनभर हाइवे पर पेट्रोलिंग करती रही लेकिन पुलिस ने लावारिस खड़ी कार पर ध्यान नही दिया शाम 4 बजे पेट्रोलपम्प कर्मियों ने जब कार मे देखा तो कार की अगली सीट पर युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले पहचान पत्र से डा0 कफील के रूप मे पहचान की।

Don`t copy text!