छुट्टा पशु से टकराकर बाईक सवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज बदोसराय मार्ग पर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निकट स्थित पुलिया के पास अचानक आवारा पशु से टकराकर बाईक सवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल बैंककर्मी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा सुल्तानपुर मे कार्यरत बैंककर्मी 35 वर्षीय अमित पाण्डेय पुत्र हरीशंकर पाण्डेय बैंक से छुट्टी होने के बाद अपने घर ग्राम अमरा देवी थाना बदोसराय वापस जा रहे थे कि सफदरगंज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निकट पुलिया के पास अचानक छुट्टा पशु के आ जाने से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने एम्बूलैंस से घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है।

Don`t copy text!