राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में शासन द्वारा प्रस्तावित “सड़क सुरक्षा पखवाड़े” के कार्यक्रमों की श्रृंखला के द्वितीय दिवस के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन के निर्देशन में आज दिनाँक 16/12/2023 को महाविद्यालय स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं सभी छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व एक दिन पहले पुलिस लाइन बदायूं में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का उदघाटन किया गया जिसमें बदायूं जनपद के समस्त विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत 17 दिवस तक सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना प्रस्तावित है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

