परिवार परामर्श केंद्र ने तीन परिवार बिखरने से बचाये

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में कुल 13 फाइलें लगाई गई जिनमें से 11 फाइलों में काउंसलिंग हुई, तीन फाइलों में समझौता कराया गया तथा 8 फाइलों में अग्रिम तिथि लगाई गई। जिन में समझौता कराया गया उनके दोनों पक्षों को काउन्सलर्स द्वारा ध्यान पूर्वक सुना गया व विचार किया गया एवं दोनों पक्षों को काउन्सलर्स द्वारा समझा कर दोनों की आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इस दौरान काउंसलर्स प्यारे सिंह यादव, अशोक खुराना, भीमसेन सागर, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, गिरधारी सिंह राठौर, शिव स्वरूप गुप्ता, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, नज़मा बरकाती, सीमा यादव व जितेंद्र महाजन, इनके अतिरिक्त एस.आई. पूनम, म.कां. राखी व मीना उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!