शहाबपुर सुरसंडा पहुंची विकसित भारत यात्रा ग्रामीणों ने क्या स्वागत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत शहाबपुर एव सुरसंडा में पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा जन जागरुकता एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
ग्राम पंचायत शहाबपुर मे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव एव ग्राम पंचायत पहलीपार मे पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत की उपस्थित मे कार्यक्रम आयोजित किये गये। ग्राम पंचायत शहाबपुर मे प्रधान प्रतिनिधि हाजी अनीस अफज़ाल अंसारी ने कहा कि मोदी सरकार में किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वक्ष भारत मिशन के तहत शौचालय योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, आदि बहुत सी योजनाएं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जिनका लाभ पाकर बहुत से निर्धन परिवार सकुशल जीवन यापन कर रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने सरकार की उपलब्धियों को ग्रामीणों को बताया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया।
कार्यक्रम मे भाजपा नेता शशी भुर्जी, , रोहित सिंह देवेंद्र शुक्ला, सुरजभान सिंह,उत्तम पटेल,राम हर्ष मौर्य,इस्तिखार अंसारी, पंचायत सचिव अलमाश रिजवी,यास्मीन बानो पंचायत सहायक सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसी क्रम मे ग्राम पंचायत सुरसण्डा के मजरे पहलीपार में विकसित भारत संकल्प यात्रा को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रियंका रावत ने केंद्र एव प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ हर नागरिक को मिले।
ग्राम प्रघ्न धीरज कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम को ,प्रशांत मिश्रा, अनिल रावत,वैभव मिश्रा,भानू प्रताप यादव, आयूष भट्ट, महेंद्र प्रताप,सार्थक शुक्ला, ज्ञान सिंह,ने सम्बोधित किया।

Don`t copy text!