भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बब्लू का अयोध्या जाते समय हाइवे पर स्थित सागर इंस्टीयूट के निकट अजय प्रताप सिंह मोनू भैया की अगुवाई मे जोरदार स्वागत किया गया।
बताते चले कि विगत दिनों भारतीय कुश्ती संघ के हुए चुनाव मे गोंडा सांसद पूर्व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के अति करीबी संजय सिंह बब्लू को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद शनिवार को अयोध्या जाते समय जोरदार स्वागत किया गया। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुआ है। हमें सिर्फ अपने खिलाड़ियों के भविष्य की चिंता है। उन्होंने कहा कि कुश्ती के लिए राष्ट्रीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कहा कि जो पहलवान राजनीति करना चाहते हैं, वे राजनीति कर सकते हैं, जो कुश्ती करना चाहते हैं वे कुश्ती करेंगे।
इस मौके पर हनुमानगढ़ी अयोध्या के महन्त बलराम दास महाराज , रवि प्रताप सिंह, आकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी, दानिश फिरोज अहमद, शरद प्रकाश सिंह, जितेंद्र मौर्य, अजय यादव मौजूद रहे ।

Don`t copy text!