अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। शुक्रवार को गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाईक सवार चाचा भतीजे की लखनऊ ट्रामा सेंटर लखनऊ मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
बताते चले कि शुक्रवार को टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसगाव निवासी 30 वर्षीय सुंदर पुत्र बुधराम अपने 8 वर्षीय भतीजे संकित पुत्र जीतेन्द्र के साथ बाईक से लखनऊ जा रहे थे कि गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम भुलभुलिया के निकट अज्ञात वाहन ने टककर मार दी जिसमे दोनो चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गये। मौक़े पर पहुंची मसौली पुलिस ने दोनो घायलों को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया जहा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन हालत नाजुक होने के कारण दोनो घायलों को ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया जिनकी इलाज के दौरान दोनो घायलों की मृत्यु हो गयी।

Don`t copy text!