ठंड से गरीबों को बचाना ही सरकार की प्राथमिकता: सतीश शर्मा

शमीम अंसारी बाराबंकी

बाराबंकी। बढ़ती ठंड को देखते हुए शुक्रवार की देर रात तहसील प्रशासन के साथ राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया। रैन बसेरे में मौजूद लोगों से वार्ता कर उन्हें कंबल उपलब्ध कराए। राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के लिए हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने एसडीएम से सभी रैन बसेरे के सामने अलाव जलाने के लिए भी निर्देश किया। इस मौके पर सदर एसडीएम व मंत्री के प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी मौजूद रहे।

Don`t copy text!