किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मेंथा किसान समिति मसौली के तत्वाधान मे किसान दिवस के रूप मे एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें स्वर्गीय चौधरी साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व एवं किसान हित में किए गए सराहनीय कार्यों पर चर्चा की गई।
गोष्ठी में मेंथा किसान समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने मेंथा के उत्पादन एवं भाव में काफी कमी आने के लिए सिंथेटिक मेंथा को बाजार में आने का विशेष कारण बताया और कहा कि जिन औषधियों में सिंथेटिक मेंथा का उपयोग होता है उन औषधियों की गुणवत्ता पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा मेंथा के उत्पादन में कमी होने से देश में विदेशी मुद्रा लगभग 4000 करोड़ की भारी कमी भी आएगी और किसान बेरोजगारी के गर्त में गिरेगा इस अवसर पर बुजुर्ग प्रगतिशील किसान राजाराम यादव को सम्मानित किया गया व्यापारी नेता शकील सिद्दीकी, पप्पू प्रधान, अशोक कुमार वर्मा ने एक स्वर में सिंथेटिक मेंथा का विरोध करने का ऐलान किया मेंथा कृषक लालजी वर्मा ने बताया कि वर्तमान वर्ष से मेंथा की फसल का भी बीमा का आदेश लागू हुआ है गोष्ठी में विपुल वर्मा ने बताया कि स्पाइस बोर्ड के द्वारा मानक पूर्ण मेंथा आसवन इकाई पर 50% अनुदान सरकार द्वारा दिया जा रहा है इच्छुक किसान भाई स्पाइस बोर्ड से लाभ ले सकते हैं गोष्ठी में अशोक कुमार वर्मा ,अंबिका प्रसाद ,कन्हैया लाल यादव ,संजीव सिंह, अविनाश वर्मा, ओमप्रकाश रावत आदि ने भाग लिया

